Blog · 2026-10-02

आज ही सोलर लगवाएं: पीएम सूर्य घर योजना से ₹1,08,000 तक की सब्सिडी

अपनी छत पर ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट लगवाइए। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से मिलाकर ₹1,08,000 तक की सब्सिडी, और बिजली के बिल से छुटकारा।

अपने घर की छत पर ऑन-ग्रिड सोलर प्लांट लगवाइए और पाइए केंद्र और राज्य सरकार दोनों की सब्सिडी।

केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी (2026)

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में केंद्र सरकार पहले 2 किलोवाट पर ₹30,000 प्रति किलोवाट और तीसरे किलोवाट पर ₹18,000 देती है, यानी कुल ₹78,000 तक। उत्तर प्रदेश सरकार ₹15,000 प्रति किलोवाट, अधिकतम ₹30,000 अलग से देती है। सब्सिडी सीधे आपके बैंक खाते में आती है।

बैटरी नहीं, मेंटेनेंस का झंझट नहीं

ऑन-ग्रिड का मतलब है बिना बैटरी वाला सोलर प्लांट, जो सीधे आपके घर के मीटर से जुड़ा होता है। बैटरी नहीं, तो हर 3-4 साल में बैटरी बदलवाने का खर्च भी नहीं। पैनलों को हर दो हफ्ते साफ पानी से धो दीजिए, बस।

सोलर लेते समय ये सावधानी बरतें

सिर्फ पैनल लगाकर चले जाने वाली कंपनियों से सावधान रहें। असली काम है नेट मीटरिंग (बिजली विभाग से नया मीटर लगवाना) और सब्सिडी दिलवाना। जो कंपनी यह काम ग्राहक पर छोड़ देती है, उसके ग्राहक को महीनों बिजली विभाग के चक्कर काटने पड़ते हैं। वोर्टेक्स सोलर पीएम सूर्य घर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से लेकर नेट मीटर और सब्सिडी तक, हर काम खुद करता है।

मुफ्त कोटेशन के लिए नीचे फॉर्म भरें या हमें टोल फ्री नंबर 1800-180-5554 पर कॉल करें।

See your plant before it exists.

Your free 3D design in minutes, with every rupee shown. No pressure.

Get my free 3D design